महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा- हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर दावा ठोका और कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं।https://www.youtube.com/channel/UCEosQiznDOo5Wf9uDz8ZxWw
इधर, भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंगलवार को करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे सरकार बनाने की संभावनाओं पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। चर्चा यह भी है कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे भी आज ही दिल्ली जा सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।